धरती पर सबसे पुराने पेड़ का इतिहास (Great Grandfather Tree) - IT/ITes-NSQF & GK

धरती पर सबसे पुराने पेड़ का इतिहास (Great Grandfather Tree)

धरती पर सबसे पुराने पेड़ (Great Grandfather Tree) का इतिहास है लाजवाब, हजारों वर्षों से कई घटनाओं का है गवाह।।

चिली में कुछ समय पहले एक ऐसे पेड़ के बारे में पता चला था जो पांच हजार वर्ष से अधिक पुराना है। इस पेड़ को वैज्ञानिकों ने ग्रेट ग्रैंडफादर (Great Grandfather) नाम दिया है। 


जानें पेड़ से जुड़े सभी तथ्य। 

धरती पर पेड़ों का महत्व इंसानों से कहीं ज्यादा है। हम पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पेड़ की वजह से ही यहां जीवन है। आमतौर पर माना जाता है कि बरगद के पेड़ सबसे पुराने होते हैं और इनका जीवन काल सैकड़ों वर्षों का होता है, लेकिन चिली में एक ऐसा पेड़ मिला है, जो सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों वर्ष पुराना पेड़ है।

कितने वर्षों का है 'ग्रेट ग्रैंडफादर' पेड़?

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पेड़ 5,484 वर्ष का है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये पेड़ छह हजार वर्षों से भी अधिक पुराने हो सकते हैं। पेड़ का व्यास चार मीटर 13 फीट और लंबाई 28 मीटर हैं। माना जाता है कि इसमें वैज्ञानिक जानकारी शामिल है, जो इस बात पर प्रकाश डाल सकती है कि पेड़ ने जलवायु परिवर्तन के लिए कैसे खुद को अनुकूलित किया है।

कहां स्थित है सबसे पुराना पेड़?

चिली में कुछ समय पहले एक ऐसे पेड़ के बारे में पता चला था, जो पांच हजार वर्ष से अधिक पुराना है। इस पेड़ का नाम साइप्रेस ट्री (सनौवर) है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस पेड़ को एक अद्भुत नाम दिया है। इस पेड़ को वैज्ञानिकों ने ग्रेट ग्रैंडफादर (Great Grandfather) नाम दिया है। पेड़ को ये नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि धरती पर ये सबसे पुराना है। जल्द ही इसे आधिकारिक तौर पर सबसे पुराने पेड़ के रूप में दर्जा मिलने वाला है।

'ग्रेट ग्रैंडफादर' पेड़ के नाम है कौन सा खिताब?

'ग्रेट ग्रैंडफादर' पेड़ ने कैलिफोर्निया के ब्रिस्टलकोन पाइन पेड़ को सबसे पुराने पेड़ के रूप में हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले, उसे आधिकारिक तौर पर सबसे पुराने पेड़ के रूप में चिह्नित किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पेड़ की उम्र सटीक है, क्योंकि उन्हे तकनीक पर पूरा भरोसा है।

'ग्रेट ग्रैंडफादर' पेड़ चिली के एलर्स कोस्टेरो नेशनल पार्क में स्थित है। इस पेड़ को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। ये पेड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसलिए, लोग इस पेड़ का दीदार करना चाहते हैं।

'ग्रेट ग्रैंडफादर' पेड़ से संबंधित कुछ तथ्य:

यह एक पेटागोनियन सरू है, जिसे फिट्जरोया कप्रेसोइड्स के नाम से भी जाना जाता है।

यह चिली में एलर्स कोस्टेरो नेशनल पार्क में स्थित है।

यह धरती पर सबसे पुराना पेड़ है।

यह 28 मीटर लंबा और 4 मीटर व्यास वाला एक विशाल पेड़ है।

यह 5,000 से 6,500 साल पुराना पेड़ है।

यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

यह हमारे वनों की रक्षा के महत्व की याद दिलाता है।

==================================

Thanks for read my Blog 

==================================

No comments

If you have any doubt, please let me know

भारत का भूगोल भाग ।

भारत का भूगोल भाग । ✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓ *Q_1. अजंता और एलोरा की गुफाएं? / Where are the Ajanta and Ellora caves located?*   *Ans.* `महारा...

Powered by Blogger.