Pre-Vocational activities of Media and Animation - IT/ITes-NSQF & GK

Pre-Vocational activities of Media and Animation

 

Media and Animation

Media क्या है और मीडिया के मुख्या प्रकार कौन-कौन से हैं?

मीडिया एक वह तकनीक है, जिसका एकमात्र उद्देश्य है कि बड़े पैमाने पर दर्शकों तक संदेश पहुंचाया जाए। मीडिया आम जनता तक समाचार पहुंचाने के लिए एक प्राथमिक साधन माना जाता है। वही अगर हम बात करें सोशल मीडिया की तो इसकी सबसे सामान्य साधन समाचार पत्र, पत्रिकाएं, रेडियो, इंटरनेट, तथा टेलीविजन होते हैं। मीडिया कई विषयों पर जनता की राय बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाती है। आम जनता समाचारों के लिए सिर्फ मीडिया पर ही निर्भर रहती है।

        जब हम टीवी पर समाचार देखते हैँ तो कभी कभी मन में ख्याल आता है कि काश हम भी ऐसे ही बोल पाते और टीवी पर आ पाते।हम सोच तो लेते हैँ कि हमें भी टीवी पर आना है, और इसे एक सपना सा बना लेते हैँ। लेकिन क्या आपको पता है कि जो लोग टीवी पर इस वक़्त बोल रहे हैँ वे कितनी मेहनत के बाद यहाँ तक पहुंचे होंगे। तो आज हम बात करने वाले हैँ उसी मीडिया के बारे में जो देश और दुनिया तक की ख़बरों को घर घर तक पहुंचाता है। जो बिना किसी भेद भाव के लोगों का सच जनता के सामने रूबरू करवाता है। बहुत लोगों की नज़र में मीडिया गलत बन जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है, जब बात देश की आती है तो मीडिया कभी भी पीछे नहीं हटता है। भले ही लोग उनके खिलाफ क्यों ना हो जाएं। मीडिया अपना काम बखूबी करता है। क्योंकि मीडिया ही एकमात्र ऐसा स्त्रोत है जो कि बड़ी से बड़ी ऐतिहासिक घटना को भी आम जनता को दिखाने के लिए संभव बनाता है।अगर हम उदाहरण के लिए देखिए तो जब नील आर्मस्ट्रांग 1969 में चंद्रमा पर पहुंचे तो मीडिया ने इस ऐतिहासिक घटना को जनता तक पहुंचाया।

क्या होता है मीडिया का काम:-

मीडिया इंडस्ट्री आज के समय में लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कही जाती है। मीडिया पूरे समुदाय को सूचित, शिक्षित और प्रेरित करने का काम करती है, जिससे समाज में नये विचारों और तकनीकों को जगह मिल सके और समाज की जीवन शैली अच्छी बन सके। मीडिया के बड़े बड़े चैनल्स ख़बरों का संचार देश और दुनिया तक करते हैँ। जिससे सभी को पूर्ण सूचना प्राप्त हो सके। मीडिया लोगों तक अपनी बात को पहुंचाता है और लोगों को सच से रूबरू कराता है। मीडिया के क्षेत्र में कई माध्यमों से सूचना प्राप्त की जा सकती है। जैसे कि रेडियो, अख़बार, टेलीविज़न,इंटरनेट और आदि। मीडिया ख़बरों को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाती है, ताकि सम्पूर्ण अंतराष्ट्रीय स्तर पर एकता की भावना विकसित हो सके। यही नहीं मीडिया आम जनता को अपने विचार और भावनाओं को प्रदर्शित करने का मौका देती है। मीडिया मनोरंजन से जुडी खबरें भी प्रकाशित करती है। कलात्मक, ऐतिहासिक और शिक्षण जैसी फिल्मों को लोगों तक पहुँचाती है और जनता के बीच ज्ञान प्रज्वलित करती है।

मीडिया के प्रकार (Types of Media):-

मुख्य तौर पर मीडिया के तीन प्रकार होते हैँ जो इस प्रकार है:-

1) लोक मीडिया:जिसमे आते हैँ कठपुतली, लोक रंगमंच, नुक्कड़ नाटक ये सब लोगों को मनोरंजन के साथ साथ प्रेरित भी करते हैँ|

2) प्रिंट मीडिया:जिसमे आते हैँ पुस्तकें, पम्पलेट, समाचार पत्र, पत्रिकाएं इत्यादि जिन्हे पढ़ कर लोग ज्ञान प्राप्त करते हैँ|

3. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जिसमे आते हैँ रेडियो, सिनेमा, टेलीविजन जिन्हे देख कर ख़बरों को पता लगाया जा सकता है|

What is animation? Types of Animation?

                     Animation का नाम कंप्यूटर टेक्नोलॉजी Computer Technology में काफी लोकप्रिय है। कंप्यूटर एनीमेशन और graphics के इस्तमाल से complex चीज़ों को और भी रोचक बनाया जा सकता है। आज जैसे-जैसे हम technologically एडवांस हो रहे हैं, वैसे ही सभी चीज़ें digitalize बन रही हैं। अब तो लोगों में animation के प्रति उत्सुकता देखने को मिलती है जिसके कारण इन animation के कामों की बहुत ज्यादा demand बढ़ गयी है। Animation ने वर्तमान के storytellers (कहानीकारों) को यह सुविधा दी है कि वह अपनी story को एक unique तरीके से कह सकते है और लोगो तक पहुँचा सकते हैं।

                     Animation का उपयोग कंप्यूटर में drawing तथा अन्य प्रकार के art के लिए किया जाता है। एनिमेशन के जरिए हर प्रकार के लोगो डिजाइन संभव हुए हैं। अब तो animation का field एक बहुत बड़ा platform बन गया है जिससे छात्र इसे एक career option की तरह भी चुन सकते हैं। एनीमेशन को समझें तो यह एक ऐसी तकनीक है जिससे कोई भी ऐसा चित्र, Image या Object जो रियल में हिल नहीं सकता है या मूव नहीं कर सकता है उसको चलते हुए, बोलते हुए या कुछ करते हुए दिखाया जाता है। यानि Animation किसी रुकी हुई Image पर जान डालता है जिसके कारण Image में कुछ प्रतिक्रिया होती हुई दिखाई देती है। एनिमेशन एक प्रकार का Art और विज्ञान है। Animation एक क्रम में गति का भ्रम पैदा करने के लिए क्रमिक चित्र, मॉडल या कठपुतलियों को चित्रित करने की एक विधि है। इसको इस तरह से भी समझ सकते हैं कि Animation वह है जिसमे एक sequence (क्रम) में movement (गति) का एक illusion (भ्रम) create किया जाता है, जिसके लिए sequence photographs, models, या फिर puppets (कठपुतली) का इस्तेमाल इस विधि में किया जाता है। एनिमेशन एक प्रकार की प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत डिजाइनिंग, drawing, लेआउट बनाना तथा फोटोग्राफिक्स के लिए इसका मुख्य उपयोग किया जाता है। एनिमेशन के माध्यम से हर प्रकार की इमेज के लेआउट को कस्टमाइज कर सकते हैं और उसे मैनेज कर सकते हैं। एनिमेशन टेक्नोलॉजी के आने के पश्चात कंप्यूटर में कई प्रकार के ग्राफिक्स कार्य को करने में मदद मिली है। एनिमेशन कंप्यूटर में कई प्रकार के ग्राफिक, logo और कार्टून बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।

                एनीमेशन को बनाने के लिए बहुत सी Image का उपयोग किया जाता है जिनमे अलग अलग प्रतिक्रिया वाली Image होती है और इन्हें एक साथ तेज गति से चलाया जाता है जिससे यह प्रतिक्रिया करती दिखाई देती है। हमारी आंखें एक छवि को केवल सेकंड के 1/10वें भाग तक बनाए रख सकती हैं। ऐसे में जब कई छवियां तेजी से एक Sequence में दिखाई देती हैं तो मस्तिष्क उन्हें एक ही चलती छवि समझने लगता है। पहले के कार्टून इसके उदाहरण हैं लेकिन आज अधिकांश एनिमेटेड फिल्में CGI (Computer-generated imagery) के साथ बनाई जाती हैं।

Types Of Animation:-

Animation पाँच प्रकार के होते हैं जो निम्न हैं -

1)      Traditional Animation

2)      2D Animation (Vector-based)

3)      3D Animation

4)      Motion Graphics

5)      Stop Motion

1) Traditional Animation:-

              Traditional Animation फिल्म में इस्तेमाल होने वाली एनीमेशन का सबसे पुराना method है। इसे Cel animation भी कहा जाता है। इन traditional animation में objects (वस्तुओं) को celluloid transparent paper पर drawn किया जाता है इसलिए इससे एक animated sequence create करने के लिए animator को प्रत्येक frame को draw करना होगा। सिर्फ और सिर्फ तभी जाकर हम एक animated sequence create कर पाते हैं। Traditional Animation में बहुत सारे pictures को create किया जाता है जो कि एक दूसरे से बहुत ही कम अलग होते हैं लेकिन वो naturewise progressive होते हैं।

इन drawings को trace करने के लिए transparent sheet का इस्तेमाल होता है। पारंपरिक एनीमेशन अक्सर 2D एनीमेशन होता है। अलादीन, द लायन किंग और पहले के कई कार्टून इसके उदाहरण हैं। पहले के वर्षों में, एनिमेटर एक ऐसी मेज पर Draw होता था जिसके अंदर प्रकाश होता था ताकि निर्माता अपने पिछले एनीमेशन को देख सके। जबकि पारंपरिक शैली आज लगभग प्रचलित नहीं है आजकल चित्र आमतौर पर tablets पर बनाए जाते हैं।

2) 2D Animation:-

इसे करने के लिए Powerpoint और Flash animations का इस्तेमाल किया जाता है। इनके features cel animation के similar होते हैं , लेकिन 2D animation ज्यादा popular इसलिए है क्योंकि इसमें scanned drawings का इस्तेमाल किया गया है। एक बहुत ही popular animation software जिसका इस्तेमाल computer 2D animation बनाने के लिए किया जाता है वो Adobe Flash है।

3) 3D Animation:-

                   3D Animation आज के समय में कंप्यूटर एनीमेशन का सबसे पॉपुलर प्रकार है। 3d Animated फिल्मों में, एनिमेटर Character के शरीर के अंगों को इधर-उधर घुमाने के लिए एक प्रोग्राम का उपयोग करता है। इसका उपयोग filmmaking में होता है जहाँ हमें unusual objects या characters की जरुरत होती है जिन्हें कि आसानी से display नहीं किया जा सकता। जैसे 3D animation के इस्तेमाल से हम बहुत सारे लोगों को एक जगह में खड़े कर सकते हैं।

                 3D Animation इस मायने में भी अलग है कि 2D या अन्य पारंपरिक तरीकों के विपरीत Character का पूरा शरीर हमेशा दिखाई देता है। इसमें बहुत से different shapes, mathematical codes का इस्तेमाल, actions और colors का display किया जाता है। जो कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये किसी actual picture से copy किया गया हो। इसमें किसी भी Object को 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। इसमें आप किसी भी Object को लम्बाई, चौड़ाई, और मोटाई भी देख सकते हैं। जैसे आपने बहुत सी Movie भी देखी होंगी जिनमे 3D Animation का उपयोग किया जाता है जो यदि Original भी नहीं है तो Original जैसी दिखाई देती है।

4) Motion Graphics:-

                     Motion Graphics डिजिटल ग्राफ़िक्स है जो आमतौर पर विज्ञापनों, फ़िल्मों में शीर्षक अनुक्रमों के लिए गति का भ्रम पैदा करते हैं। इन्हें अक्सर मल्टीमीडिया प्रोजेक्ट के लिए ध्वनि के साथ जोड़ा जाता है। ये एक प्रकार के एनीमेशन हैं जिनका उपयोग ज्यादातर व्यवसाय में किया जाता है। हम कह सकते हैं कि Motion Graphics, digital graphics है जो कि advertisement में और films में title sequences के लिए motion का भ्रम पैदा करते हैं। ये motion graphics digital footage या animation के pieces होते हैं जो की ऐसे illusion create करते हैं जिसमें लगता है कि वो illusion motion में हैं और rotate भी कर रहे हैं। Motion graphics को typical animation जैसे कोई story based में ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि ये animated abstract shapes और forms जैसे कि logos और logo elements में ज्यादातर use किये जाते हैं। इन्हें अक्सर audio के साथ combine किया जाता है बेहतर आकार देने के लिए और इन्हें दूसरे multimedia projects में इस्तेमाल किया जाता है.

5) Stop Motion:-

Stop motion में claymation, pixelation, object-motion, cutout animation और इसके अलावा भी बहुत कुछ होता है। लेकिन इसका भी जो basic mechanics है वो बिलकुल traditional style के जैसा ही है जैसे कि एक flipbook, Flipbook में बहुत सारी pictures होती है और जब उनके पन्नो को एक साथ तेजी से पलटा जाता है तो ऐसा लगता है की बुक में मौजूद pictures move कर रही है और story बता रही है। इस तरह से अगर इन्हें small increments में move किया जाता है, तो यह एक समय में एक frame को capture कर लेता है, जिससे कि हमारे सामने गति का भ्रम पैदा होता है। Puppetry एक बहुत ही प्रमुख frame-to-frame animation type है। कुछ Hollywood movies जिसमें कि animate किया गया है। Stop-motion effects वो हैं King Kong, The Dinosaur, और The Lost World आदि। drawings के बजाये stop motion प्रत्येक frame में physical objects को adjusts करती है।

         Stop animation या stop motion animation एक प्रकार की technique है जिससे कि objects को अपने आप ही move करा सकते हैं। इसमें कुछ images को draw किया जाता है different positions में और उन्हें separately photographed किया जाता है। इसके अन्य उदाहरण जैसे Wallace and Gromit, Chicken Run, और Nightmare Before Christmas जैसी stop motion films हैं।

एनीमेशन बनाने के लिए उपयोग किये जाने वाले सॉफ्टवेयर (Software Used To Create Animation):-

  1.  Adobe After Effect
  2.  एनीमो
  3.  3D Studio
  4.  माया Maya
  5. Final Cut pro
  6. Adobe Photoshop

मीडिया एवं एनीमेशन के कार्य (function of Media and Animation):-

       हम सभी जानते हैं कि मीडिया एक समय में प्रौद्योगिकी के कुछ रूपों के माध्यम से बड़ी संख्या में दर्शकों तक संदेश साझा करने की एक प्रक्रिया है और संदेशों को फैलाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक का कुछ रूप मीडिया है।

      एनीमेशन का सबसे बड़ा उपयोग मनोरंजन के लिए होता है। एनिमेशन का उपयोग टीवी, आपके फ़ोन और संपूर्ण इंटरनेट पर किया जाता है। टेलीविज़न में, एनीमेशन का उपयोग ज्यादातर बच्चों को व्यस्त रखने के लिए किया जाता है, क्योंकि यह उन्हें हंसाने के लिए कुछ देता है और लंबे समय तक उनका मनोरंजन करता है।

++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++

Thanks for read this Blog....................................

++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

No comments

If you have any doubt, please let me know

भारतीय इतिहास के सभी महान हस्तियों के / All the great personalities of Indian history

 *भारतीय इतिहास के सभी महान हस्तियों के / All the great personalities of Indian history* *1. वल्लभभाई पटेल / Vallabhbhai Patel* 👉 लौह पुरुष...

Powered by Blogger.